नाइजीरिया में दो बम विस्फोट, 50 लोगों की मौत

कानो (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर गोम्बे के एक बाजार में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. एक स्थानीय व्यापारी बदामासी अमीन ने बताया कि कल भारतीय समयानुसार करीब नौ बजकर 50 मिनट पर खचाखच भरी एक जूते की दुकान […]
कानो (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर गोम्बे के एक बाजार में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. एक स्थानीय व्यापारी बदामासी अमीन ने बताया कि कल भारतीय समयानुसार करीब नौ बजकर 50 मिनट पर खचाखच भरी एक जूते की दुकान के बाहर पहला विस्फोट हुआ हुआ और इसके कुछ ही मिनट बाद दूसरा विस्फोट हुआ.
उसने बताया कि विस्फोट के समय बाजार में बहुत भीड थी क्योंकि लोग ईद के लिए खरीदारी करने आए थे. अमीन ने एएफपी को बताया, ‘‘ जब विस्फोट हुआ, उस समय मैं घटनास्थल से 70 मीटर की दूरी पर था.’’ उसने कहा, ‘‘ मैं और कई अन्य लोग पीडितों की मदद के लिए दौडे. हम जब घायलों की मदद करने की कोशिश कर रहे थे तभी जूते की दुकान के ठीक पीछे एक अन्य दुकान के बाहर दूसरा विस्फोट हुआ.’’
एक अन्य कारोबारी अली नसीरु ने कहा कि उसने लोगों को ‘‘ जमीन पर मृत पडे देखा.’ उसने कहा, ‘‘ कारोबारियों और दुकानदारों ने पीडितों को अस्पताल ले जाने में मदद की.’’ एक शीर्ष बचाव अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि 49 लोगों के मारे जाने और 71 लोगों के घायल होने का पता चला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




