चीन चुरा रहा है अमेरिकी सूचनाएं : हिलेरी क्लिंटन
Updated at : 05 Jul 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिका की सैन्य सहित विभिन्न सरकारी सूचनाओं की भारी मात्रा में चोरी कर रहा है. उत्तरी न्यू हैंपशायर के ग्लेन में एक पार्टी में चार जुलाई को […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिका की सैन्य सहित विभिन्न सरकारी सूचनाओं की भारी मात्रा में चोरी कर रहा है. उत्तरी न्यू हैंपशायर के ग्लेन में एक पार्टी में चार जुलाई को प्रचार अभियान कार्यक्रम में हिलेरी ने कहा कि वह चीन का शांतिपूर्ण उभार चाहती हैं. लेकिन अमेरिका को पूरी तरह सावधान रहने की आवश्यकता है.
67 वर्षीय हिलेरी ने अपने कठोर शब्दों वाले भाषण में कहा, चीन की सेना बहुत तेजी से बढ रही है. वे सैन्य प्रतिष्ठान स्थापित कर रहे हैं जो एकबार फिर उन देशों को खतरा पहुंचाएगा जिनके साथ हमारा समझौता है.
हिलेरी ने कहा कि चीन अमेरिका की उन सभी सूचनाओं को हैक करने का प्रयास कर रहा है जो वह हासिल नहीं कर पा रहे हैं. रक्षा ठेकेदारों से वाणिज्यिक गोपनीय सूचनाओं की चोरी, भारी मात्रा में सरकारी सूचनाओं की चोरी, सबकुछ फायदे के लिए किया जा रहा है. हिलेरी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की दौड में सबसे आगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




