403 भारतीय अपने देश से दूर बंद हैं पाकिस्तानी जेलों में

Updated at : 02 Jul 2015 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
403 भारतीय अपने देश से दूर बंद हैं पाकिस्तानी जेलों में

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने बुधवार को भारत को सूचित किया कि उसकी जेलों में 355 मछुआरों सहित 403 भारतीय बंद हैं. दोनों देशों ने एक.दूसरे की जेलों में बंद नागरिकों की सूची का आदान-प्रदान किया. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने एक बयान में कहा कि द्विपक्षीय समझौते के तहत दोनों देशों ने कैदियों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने बुधवार को भारत को सूचित किया कि उसकी जेलों में 355 मछुआरों सहित 403 भारतीय बंद हैं. दोनों देशों ने एक.दूसरे की जेलों में बंद नागरिकों की सूची का आदान-प्रदान किया.

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने एक बयान में कहा कि द्विपक्षीय समझौते के तहत दोनों देशों ने कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया. प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को आज 403 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी जिनमें 355 मछुआरे और 48 अन्य नागरिक शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि इसी तरह भारतीय जेलों में 278 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं जिनमें 251 नागरिक और 27 मछुआरे शामिल हैं. इनकी सूची नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को सौंपी गई. 21 मई 2008 के एक समझौते के मुताबिक दोनों देश वर्ष में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola