ePaper

इस्लामिक स्टेट का एक और खौफनाक चेहरा, कैदियों के गले में बांधा विस्फोटक और...

Updated at : 24 Jun 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट का एक और खौफनाक चेहरा, कैदियों के गले में बांधा विस्फोटक और...

मोसुल : दुनियाभर में अपने दहशत से पहचान बनाने वाले आतंकी संगठन आइएसआइएस (इस्लामिक स्टेट) ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें उसने अपने आतंक का खौफनाक चेहरा एक बार फिर सबके सामने लाया है. इस वीडियो में कैदियों को उसने एक बार फिर अपनी क्रूरता का शिकार बनाया है. आतंकी संगठन आइएसआइएस ने […]

विज्ञापन

मोसुल : दुनियाभर में अपने दहशत से पहचान बनाने वाले आतंकी संगठन आइएसआइएस (इस्लामिक स्टेट) ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें उसने अपने आतंक का खौफनाक चेहरा एक बार फिर सबके सामने लाया है. इस वीडियो में कैदियों को उसने एक बार फिर अपनी क्रूरता का शिकार बनाया है.

आतंकी संगठन आइएसआइएस ने अपने खिलाफ जासूसी का आरोप लगा कर 16 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. उसने इस 16 लोगों को तीन समूहों में मारा है. वीडियो में दिख रहा है कि आतंकियों ने आरोपियों के गले में विस्फोटक बांधकर जोरदार धमाका कर दिया.

पहले घुटनों के बल बैठाया

आइएस के द्वारा जारी वीडियो में सात कैदी नजर आ रहे हैं जिन्हें घुटनों के बल बैठाया गया है. आतंकियों ने कैादियों की गर्दन पर पहले विस्फोटक बांधा फिर उसे उड़ा दिया जिसमें उनकी मौत हो गई. आइएस समर्थकों की तरफ से तस्वीरें भी जारी की गई.

और टूट गई सांसे

वीडियो में आइएसआइएस के चंगुल में फंसे कैदी एक पिंजरे में बंद नजर आ रहे हैं जिन्हें पानी में डूबाकर बारी-बारी से मारा जा रहा है. वीडियो में कैदी छटपटाते हुए नजर आ रहे हैं.

कुछ दिन पहले ही जारी किया था एक वीडियो

कुछ दिन पहले ही आइएसआइएस ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें जासूसी के आरोप में एक युवक को सूली पर लटकाकर उसके हाथ पैर काटते दिखाया था और कहा था कि हमारे खिलाफ जाने वालों का यही परिणाम होगा. वहीं कल ही रमजान के महीने में दोपहर का खाना खाने के आरोप में आइएसआइएस ने दो युवक को मौत के घाट उतार दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola