ePaper

हैकरों ने कनाडा सरकार की वेबसाइट पर किया साइबर हमला

Updated at : 18 Jun 2015 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
हैकरों ने कनाडा सरकार की वेबसाइट पर किया साइबर हमला

ओटावा : सामाजिक सेवाओं के लिए आवेदन करने और आधिकारिक आवेदनों को डाउनलोड करने के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली कनाडा सरकार की सार्वजनिक वेबसाइट कल साइबर हमले के बाद कुछ समय के लिए बंद हो गयी. एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि संसद, इंडस्‍ट्री कनाडा और लोक निर्माण समेत कई अन्य सरकारी वेबसाइट […]

विज्ञापन

ओटावा : सामाजिक सेवाओं के लिए आवेदन करने और आधिकारिक आवेदनों को डाउनलोड करने के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली कनाडा सरकार की सार्वजनिक वेबसाइट कल साइबर हमले के बाद कुछ समय के लिए बंद हो गयी. एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि संसद, इंडस्‍ट्री कनाडा और लोक निर्माण समेत कई अन्य सरकारी वेबसाइट भी ठप होती प्रतीत हुईं.

ट्रेजरी बोर्ड अध्यक्ष टोनी क्लेमेंट ने कल ट्विटर पर एक संदेश में कहा, ‘कनाडा सरकार के जीसी सर्वर पर आज साइबर हमला होने की पुष्टि हुई.’ एक ऑनलाइन वीडियो में कई हैकरों ने यह कहते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है कि यह साइबर हमला आतंकवाद-निरोधकएक विवादास्पद कानून के विरोध में किया गया जिसने कनाडा की खुफिया एजेंसी की शक्तियों और पहुंच को नाटकीय रूप से विस्तृत कर दिया है.

हैकरों के समूह ने विधेयक सी-51 को कनाडा के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने वाला और अल्पसंख्यक समूहों तथा असंतुष्टों को निशाना बनाने वाला करार दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola