ISIS ने जासूस को टांगा सूली पर, काट डाले हाथ-पैर

Updated:
विज्ञापन
ISIS ने जासूस को टांगा सूली पर, काट डाले हाथ-पैर

अपनी क्रूरता और आतंक के जरिए पहचान बनाने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें उसने अपने वहशीपन की सारी सीमा लांघ दी है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक आतंकी ने बंधक बनाए गए एक शख्स को सूली पर लटका दिया है और फिर तेजधार वोले […]

विज्ञापन

अपनी क्रूरता और आतंक के जरिए पहचान बनाने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें उसने अपने वहशीपन की सारी सीमा लांघ दी है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक आतंकी ने बंधक बनाए गए एक शख्स को सूली पर लटका दिया है और फिर तेजधार वोले हथियार से उसके हाथ-पैर काट डाला.

आतंकी संगठन ने शख्‍स पर जासूसी करने का आरोप लगाया है. इस वीडियो में बंधक को नारंगी रंग का सूट पहने दिखाया गया है जिसके दोनों हाथ पैर बंधे हुए हैं. इस चार मिनट के वीडियो की शुरुआत में बंधक को अपना अपराध कबूलते दिखाया गया है. आतंकी संगठन के अनुसार ये इराकी शख्स सेना का जासूस था जो आइएस के संबंध में जानकारी जुटा रहा था.

गौरतलब है कि इससे पहले भी आइएस ने कई लोगों को मौत की सजा दी है जिसमें उसने अपने दुश्मनों को ऐसी ही सूट पहनाया था. आरोपी जासूस को सजा देने वाले वीडियो में स्क्रीन पर कुछ लाइनें दिखाई जाती हैं, जिसमें लिखा है कि हमारे खिलाफ युद्ध करने वालों को ऐसी ही सजा दी जाएगी. उसे सूली पर चढ़ाकर उनके हाथ और पैर काट दिए जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola