ePaper

पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने भारत पर निकाली भडास, कहा कश्मीर के लिए कोई भी कीमत चुकाएंगे

Updated at : 13 Jun 2015 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने भारत पर निकाली भडास, कहा कश्मीर के लिए कोई भी कीमत चुकाएंगे

इस्लामाबाद : भारत पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आज उस पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के जरिए अस्थिरता पैदा करने और पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में उग्रवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया. राहील शरीफ ने भारत का नाम लिए बगैर कहा, पूरी दुनिया हमारी सुरक्षा […]

विज्ञापन
इस्लामाबाद : भारत पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आज उस पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के जरिए अस्थिरता पैदा करने और पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में उग्रवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया. राहील शरीफ ने भारत का नाम लिए बगैर कहा, पूरी दुनिया हमारी सुरक्षा चिंताओं का समर्थन करती है. संघर्ष विराम का उल्लंघन, बलूचिस्तान, संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र और कराची में खून-खराबा दुश्मन के शत्रुतापूर्ण इरादे को बताता है.उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है.
उन्होंने नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड के मौके पर अपने संबोधन में कहा, पाकिस्तान ने दूसरे देशों के साथ सहयोग की इच्छा दिखाई, लेकिन यह राष्ट्रीय हितों, संप्रभु अधिकारों और राष्ट्रीय गौरव कीमत पर नहीं है. पाकिस्तानी सेना प्रमुख की यह टिप्पणी उनके उस बयान के तीन दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था, किसी को भी पाकिस्तान पर बुरी निगाह डालने की हिमाकत नहीं करनी चाहिए.
सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक जनरल राहील शरीफ ने कहा, पाकिस्तान अपनी सरजमीं की रक्षा, हितों की सुरक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है. चाहे वो कश्मीर हो, नए बंदरगाहों का विकास हो या फिर प्राकृतिक संसाधनों की खोज हो. उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा इस क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बदलने की कुव्वत रखता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola