ePaper

नाइजीरिया : मस्जिद के भीतर आत्मघाती हमला में 26 की मौत

Updated at : 31 May 2015 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया :  मस्जिद के भीतर आत्मघाती हमला में 26 की मौत

माइदुगुरी (नाइजीरिया) : पूर्वोत्तर नाइजीरिया के महत्वपूर्ण शहर माइदुगुरी स्थित एक मस्जिद में आज दोपहर की नमाज के बाद हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 26 लोग मारे गए जबकि 28 अन्य घायल हो गए. इसकी जानकारी पुलिस ने दी. बोर्नो राज्य के पुलिस आयुक्त अदरेमी ओपादोकुन ने बताया कि ‘मन्डे मार्केट’ इलाके में आईईडी बांधे […]

विज्ञापन

माइदुगुरी (नाइजीरिया) : पूर्वोत्तर नाइजीरिया के महत्वपूर्ण शहर माइदुगुरी स्थित एक मस्जिद में आज दोपहर की नमाज के बाद हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 26 लोग मारे गए जबकि 28 अन्य घायल हो गए. इसकी जानकारी पुलिस ने दी. बोर्नो राज्य के पुलिस आयुक्त अदरेमी ओपादोकुन ने बताया कि ‘मन्डे मार्केट’ इलाके में आईईडी बांधे हुए एक आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को अलहाजी हारुन मस्जिद के भीतर बम से उडा लिया.

माइदुगुरी बोर्नो की राजधानी है. उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘26 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है जबकि 28 लोग घायल हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola