ePaper

ISIS में शामिल होने के लिए एक मां ने अपने दो नाबालिग बच्‍चों को छोड़ा

Updated at : 26 May 2015 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
ISIS में शामिल होने के लिए एक मां ने अपने दो नाबालिग बच्‍चों को छोड़ा

मेलबर्न : सीरिया के उग्रवादी गुट इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए आस्ट्रेलिया की 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को छोड दिया. जसमीना मिलोवानोव ने अपने बच्चों की देखरेख करने वाली आया से कहा कि वह इस महीने के शुरू में एक नयी कार खरीदने जा रही है, […]

विज्ञापन

मेलबर्न : सीरिया के उग्रवादी गुट इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए आस्ट्रेलिया की 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को छोड दिया. जसमीना मिलोवानोव ने अपने बच्चों की देखरेख करने वाली आया से कहा कि वह इस महीने के शुरू में एक नयी कार खरीदने जा रही है, लेकिन उसके बाद वह कभी सिडनी स्थित अपने घर नहीं लौटी.

मिलोवानोव ने मुस्लिम धर्म ग्रहण किया था. समझा जाता है कि एक जिहादी महिला उसे लालच देकर विदेश ले गयी है जो जिहादियों के लिए दुल्हन खोजती है. जसमीना मिलोवानोव ने अपने तुर्की-आस्ट्रेलियाई पूर्व पति को इस महीने के शुरू में लिखा कि वह ‘शैम’ में है. ‘शैम’ सीरिया के लिए प्रयोग किया जाने वाला अरबी शब्द है.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स पुलिस की एक महिला प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि आतंकवाद निरोधक पुलिस एक महिला की खोज कर रही है जो कि कथित तौर पर विदेश चली गयी है. मिलोवानोव के पांच और सात साल की उम्र के दो बच्चे हैं.

उसके पूर्व पति ने बताया कि संदेश पढकर वह हतप्रभ रह गया था. अभी तक उससे कोई संपर्क नही हो पाया है. उसने कहा ‘मुझे केवल अपने बच्चों की चिंता है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अपने दो प्यारे बच्चों को छोडकर चली गयी है.’ मिलोवानोव पूर्व में मेलबर्न में रहने वाली महिला और जिहादी जेहरा दुमान की फेसबुक पर दोस्ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola