ePaper

इराकी बलों में आइएस से लडने की इच्छाशक्ति की कमी : अमेरिका

Updated at : 25 May 2015 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
इराकी बलों में आइएस से लडने की इच्छाशक्ति की कमी : अमेरिका

बगदाद : वाशिंगटन ने आज इराकी बलों पर इस्लामिक स्टेट संगठन से लडने की इच्छाशक्ति नहीं होने का आरोप लगाया जिस आतंकवादी संगठन ने एक हफ्ते पहले रमादी पर कब्जा करके बडी जीत हासिल की है. पिछले कुछ महीने में इराक में जिहादी पिछड गये थे लेकिन रमादी और प्राचीन सीरियाई शहर पलमायरा पर कब्जे […]

विज्ञापन

बगदाद : वाशिंगटन ने आज इराकी बलों पर इस्लामिक स्टेट संगठन से लडने की इच्छाशक्ति नहीं होने का आरोप लगाया जिस आतंकवादी संगठन ने एक हफ्ते पहले रमादी पर कब्जा करके बडी जीत हासिल की है. पिछले कुछ महीने में इराक में जिहादी पिछड गये थे लेकिन रमादी और प्राचीन सीरियाई शहर पलमायरा पर कब्जे के साथ स्थिति बदल गयी.

इराक के सबसे बडे प्रांत अनबर की राजधानी रमादी के चले जाने से न केवल बगदाद की बल्कि आइएस से निपटने की अमेरिका की रणनीति पर भी सवाल उठ गये. पेंटागन के प्रमुख एश्टन कार्टर ने सीएनएन चैनल से कहा कि रमादी से नियंत्रण खोने से बचा जा सकता था जो पिछले करीब एक साल में बगदाद की सबसे बुरी सैन्य परायज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola