ePaper

भूकंप पीडित महिलाओं और बच्चों की मदद करेंगी मनीषा कोइराला

Updated at : 12 May 2015 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
भूकंप पीडित महिलाओं और बच्चों की मदद करेंगी मनीषा कोइराला

काठमांडो : बॉलीवुड की मशहूर नेपाली अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा कोइराला देश में पिछले महीने आये प्रलयंकारी भूकंप में बेआसरा हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की भलाई के लिए काम करेंगी. नेपाल में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की सद्भावना दूत कोइराला ने कहा कि वह गर्भवती महिलाओं, नव प्रसूताओं और उनके शिशुओं की मदद […]

विज्ञापन

काठमांडो : बॉलीवुड की मशहूर नेपाली अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा कोइराला देश में पिछले महीने आये प्रलयंकारी भूकंप में बेआसरा हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की भलाई के लिए काम करेंगी. नेपाल में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की सद्भावना दूत कोइराला ने कहा कि वह गर्भवती महिलाओं, नव प्रसूताओं और उनके शिशुओं की मदद करेंगी.

44 वर्षीय कोइराला ने कहा कि संकट की इस घडी में अपनी मातृभूमि के लिए कोष के साथ अपनी भागीदारी के नवीकरण से वह खुश हैं. कोष की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस आपदा से बीस लाख से अधिक गर्भवती महिलाएं प्रभावित हुई हैं. इनमें से एक लाख 26 हजार गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए तत्काल सहायता की जरुरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola