ePaper

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ''नमस्ते रसिया'' महोत्सव की शुरुआत की

Updated at : 11 May 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ''नमस्ते रसिया'' महोत्सव की शुरुआत की

मॉस्को : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज यहां सात महीने तक चलने वाले भारतीय संस्कृति के महोत्सव ‘नमस्ते रसिया’ का उद्घाटन किया और कहा कि इसका लुत्फ पूरे रुस में उठाया जाएगा और इसकी सराहना होगी. मुखर्जी ने कहा, ‘यह सांस्कृतिक संबंध हैं जो लोगों और देशों के बीच मित्रता एवं समझ के लिए मजबूत […]

विज्ञापन

मॉस्को : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज यहां सात महीने तक चलने वाले भारतीय संस्कृति के महोत्सव ‘नमस्ते रसिया’ का उद्घाटन किया और कहा कि इसका लुत्फ पूरे रुस में उठाया जाएगा और इसकी सराहना होगी. मुखर्जी ने कहा, ‘यह सांस्कृतिक संबंध हैं जो लोगों और देशों के बीच मित्रता एवं समझ के लिए मजबूत सेतु का निर्माण करते हैं.’

महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा, ‘हम अपने देशों में इन संबंधों का जश्न मनाते हैं और नियमित सांस्कृतिक महोत्सवों के जरिए इनको मजबूत करते हैं.’ इससे पहले भारतीय सांस्कृति संबंध परिषद (आइसीसीआर) के महानिदेशक सतीश सी मेहता ने कहा कि इस महोत्सव के दौरान भारतीय समूह रुस के कई शहरों में नृत्य और संगीत का हुनर दिखाएंगे.

इस महोत्सव के तहत भारतीय कलाकारों की कई कलाकृतियां की प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी. यह महोत्सव मई से नवंबर के बीच रुस के मॉस्को, सेंट पीटर्र्सबर्ग, कालिनिनग्राद, किसलोवोदस्क, रोस्तोव ऑन डॉन, उफा तथा कुछ दूसरे शहरों में चलेगा. इस महोत्सव का आयोजन रुस के संस्कृति मंत्रालय और आइसीसीआर के बीच समन्वय से किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola