ePaper

मोसुल में आइएस ने दिया नरसंहार को अंजाम, 600 कैदियों को मार डाला

Updated at : 04 May 2015 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
मोसुल में आइएस ने दिया नरसंहार को अंजाम, 600 कैदियों को मार डाला

बगदाद : इराक और सीरिया में आतंकी संगठन इसलामिक स्टेट (आइएस) का एक बार फिर रविवार को अमानवीय चेहरा सामने आया है. इराक के मोसुल के पास आइएस के आतंकियों ने 600 यजीदी कैदियों की सामूहिक हत्या कर दी. आतंकी 600 कैदियों को लेकर मोसुल से सटे तल अफार डिस्ट्रिक्ट ले गये और वहीं उनकी […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक और सीरिया में आतंकी संगठन इसलामिक स्टेट (आइएस) का एक बार फिर रविवार को अमानवीय चेहरा सामने आया है. इराक के मोसुल के पास आइएस के आतंकियों ने 600 यजीदी कैदियों की सामूहिक हत्या कर दी. आतंकी 600 कैदियों को लेकर मोसुल से सटे तल अफार डिस्ट्रिक्ट ले गये और वहीं उनकी हत्या की.

यजीदी प्रोग्रेस पार्टी की ओर से बयान जारी कर इन हत्याओं की निंदा की गयी है . कुर्दिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने इराक की सेना से दखल देने की मांग की है, ताकि बाकी बचे कैदियों को बाहर निकाला जा सके. पिछले साल गर्मी में इस संगठन ने कई हजार यजीदी कैदियों को कब्जे में ले लिया था. अप्रैल में कई यजीदी कैदियों को छोड़ने की बात की थी, लेकिन फिरौती मांगी थी. संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों का कहना है कि आइएस के आतंकी एक कैदी के लिए 30000 डॉलर मांग रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola