ePaper

इराक के मोसुल में आइएसआइएस ने सैकड़ों लोगों को उतारा मौत के घाट

Updated at : 03 May 2015 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
इराक के मोसुल में आइएसआइएस ने सैकड़ों लोगों को उतारा मौत के घाट

मोसुल : एक बार फिर आतंकी संगठन आइएसआइएस का खौफनाक चेहरा सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इराक के मोसुल में सैकड़ों यजीदियों को इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है. इस संबंध में यजीदियों के साथ-साथ इराकी अधिकारी ने भी जानकारी दी है. इनका कहना है कि इस्लामिक स्टेट […]

विज्ञापन

मोसुल : एक बार फिर आतंकी संगठन आइएसआइएस का खौफनाक चेहरा सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इराक के मोसुल में सैकड़ों यजीदियों को इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है. इस संबंध में यजीदियों के साथ-साथ इराकी अधिकारी ने भी जानकारी दी है. इनका कहना है कि इस्लामिक स्टेट ने मोसुल के पश्चिम सैकडों लोगों की हत्या कर दी है.

यजीदी प्रोग्रेस पार्टी ने इस मामले में एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अगवा किए गए 300 यजीदी लोगों की शुक्रवार को आतंकी संगठन आइएसआइएस ने हत्या कर दी है.

इराकी उपराष्ट्रपति ओसामा-उल-नुजाईफी ने इस घटना की कठोर निंदा की है और इसे बर्बरतापूर्ण करार दिया है. आपको बता दें पिछले साल हजारों यजीदियों को अगवा कर लिया गया था. यजीदियों की इराक में जनसंख्‍या कम है. वे यहां अल्पसंख्यक हैं. आतंकी संगठन आइएसआइएस यजीदियों को काफिर की नजर से देखता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola