इंडोनेशिया में मृत्युदंड के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपना राजदूत वापस बुलाया

सिडनी : नशीले पदार्थों की तस्करी पर इंडोनेशिया में दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को मृत्युदंड दिये जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आज अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपना राजदूत वहां से बुला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने कहा कि ‘पिछले कुछ घंटों के दौरान जो कुछ हुआ उससे जकार्ता के साथ संबंधों को धक्का लगा […]
सिडनी : नशीले पदार्थों की तस्करी पर इंडोनेशिया में दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को मृत्युदंड दिये जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आज अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपना राजदूत वहां से बुला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने कहा कि ‘पिछले कुछ घंटों के दौरान जो कुछ हुआ उससे जकार्ता के साथ संबंधों को धक्का लगा है.’
एबॉट ने संवाददातओं से कहा, ‘हम इंडोनेशिया की संप्रभुता का सम्मान करते हैं लेकिन जो हुआ है हम उसपर दुखी हैं और यह ऐसा नहीं है जो हमेशा होता हो.’ उन्होंने कहा, ‘इस वजह से चान और सुकुमारन के परिवारों के प्रति शिष्टाचार के तहत हमारे दूत मशविरा के लिए बुलाये जाएंगे.’
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक एम. सुकुमारन और एंड्रियू चान को हेरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह ‘बाली नाइन’ के सरगना करार दिया गया है. उन्हें आज सुबह नुसाकामबंगन के अतिसुरक्षा वाले जेल में मृत्युदंड दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




