ePaper

अमेरिका ने पाकिस्तान द्वारा लखवी की रिहाई पर ''गहरी चिंता'' जाहिर की

Updated at : 11 Apr 2015 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तान द्वारा लखवी की रिहाई पर ''गहरी चिंता'' जाहिर की

वाशिंगटन : अमेरिका ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी की जेल से रिहाई पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से लगातार 26-11 के पीडितों को इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने को कहता रहा है. विदेश विभाग के कार्यवाहक प्रवक्ता जेफ […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी की जेल से रिहाई पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से लगातार 26-11 के पीडितों को इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने को कहता रहा है. विदेश विभाग के कार्यवाहक प्रवक्ता जेफ रात्के ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम मुंबई हमले के कथित मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की जमानत पर रिहाई से बेहद चिंतित हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले कई महीनों में और कल भी पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी चिंता से अवगत कराया.’ उन्होंने कल कहा, ‘आतंकवादी हमला सभी देशों की सामूहिक सुरक्षा पर हमला है. पाकिस्तान ने मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं, वित्तपोषण करने वालों और इसे अंजाम देने वालों को न्याय के कठघरे में लाने के अपने सहयोग करने का संकल्प जताया है.

हम पाकिस्तान से अपनी इस प्रतिबद्धता के पालन का अनुरोध करते हैं जिससे कि छह अमेरिकी सहित अपनी जान गंवाने वाले 166 बेकसूर लोगों के लिये इंसाफ मिलना सुनिश्चित हो.’ उन्होंने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि लखवी को रिहा कर अपनी प्रतिबद्धता का पालन नहीं करने के कारण पाकिस्तान को क्या परिणाम भुगतने होंगे.

उन्होंने कहा, ‘हम इस घटनाक्रम पर बेहद चिंतित हैं.’ रात्के ने कहा, ‘मैं इसके लिए (साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाये जाने पर) समय निर्धारित नहीं कर रहा. लेकिन, निश्चित तौर पर मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाया जाना अहम प्राथमिकता है. हम इस दिशा में काम करते रहेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola