बांग्लादेश में पेड़ से टकराने से हुई बस दुर्घटना में 24 की मौत
Updated at : 09 Apr 2015 1:00 PM (IST)
विज्ञापन

ढाका: बांग्लादेश में एक सड़क दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गयी. घटना कल रात की है जब एक बस सड़क से फिसलकर पेड़ से टकारा गयी. जिससे कम से कम 24 लोगों की जानें चली गयीं. एक जिला पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा फरीदपुर जिले के भंगा क्षेत्र में बारिसाल-ढाका […]
विज्ञापन
ढाका: बांग्लादेश में एक सड़क दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गयी. घटना कल रात की है जब एक बस सड़क से फिसलकर पेड़ से टकारा गयी. जिससे कम से कम 24 लोगों की जानें चली गयीं.
एक जिला पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा फरीदपुर जिले के भंगा क्षेत्र में बारिसाल-ढाका राजमार्ग पर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर उस समय हुआ जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया.
बस ढाका से दक्षिण पश्चिमी बारिसाल जा रही थी. इसमें 50 लोग सवार थे. अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरे 24 लोगों में 19 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं. हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं जिनका नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




