अगले सप्ताह जर्मनी में जी-7 सम्मेलन में शिरकत करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन: प्रमुख वैश्विक राष्ट्रीय एवं सुरक्षा मुद्दों पर अपने समकक्षों के साथ चर्चा के लिए अगले सप्ताह अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी जर्मनी में होने वाले विदेश मंत्रियों के जी-7 सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं. यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है. कल जारी बयान में कहा गया कि उच्च स्तरीय अमेरिकी राजनयिक […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: प्रमुख वैश्विक राष्ट्रीय एवं सुरक्षा मुद्दों पर अपने समकक्षों के साथ चर्चा के लिए अगले सप्ताह अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी जर्मनी में होने वाले विदेश मंत्रियों के जी-7 सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं.
यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है. कल जारी बयान में कहा गया कि उच्च स्तरीय अमेरिकी राजनयिक लुबेक में 14-15 अप्रैल को होने वाली बैठक में भी द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे.
जी-7 विश्व की सात सबसे बडी आर्थिक शक्तियों का समूह है. ये देश हैं – जर्मनी, कनाडा, अमेरिका, फ्रांस, इटली, जापान और ब्रिटेन. चीन इस समूह में शामिल नहीं है.
इस समूह का पहले नाम जी-8 था. लेकिन वर्ष 2014 में रुस द्वारा क्रीमिया पर कब्जे के बाद इस समूह की संख्या घटकर सात रह गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










