बिहार बंद : ABVP कार्यकताओं ने कॉमर्स कॉलेज के सामने की अगजनी, झाझा-पटना ट्रेन रोकी गयी

पटना :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नियोजित शिक्षकों का बिहार बंद आज जारी है. राजेंद्र नगर टर्मिनल पर एबीवीपी कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां झाझा-पटना पेसेंजर ट्रेन को रोका गया है. पुलिस ने आशिष सिन्हा सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एबीवीपी के छात्रों ने पटना […]
प्राप्त जानकारी के अनुसार एबीवीपी के छात्रों ने पटना के कॉमर्स कॉलेज के सामने अगजनी की है. हंगामा होते देख पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. इस बंद का असर कई ट्रेनों पर पड़ा है.आरा में शटल एक्सप्रेस रोकी गयी है. वहीं जहानाबाद में भी स्टेशन पर हंगामा करने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया है. इस बंद को लोजपा ने भी समर्थन दिया है.
इससे पहले एबीवीपी ने 26 मार्च को पटना में प्रदर्शन के दौरान अपने कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ रविवार को जगह-जगह बैठकें, नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से बिहार बंद में सहयोग करने की अपील की. एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी ने कहा कि बिहार में शिक्षा का सत्यानाश करनेवाली नीतीश सरकार के खिलाफ बिहार बंद में लाखों छात्र सड़क पर उतरेंगे. स्कूल-कॉलेजों की व्यवस्था सुदृढ़ करने व भ्रष्टाचार समाप्त करने आदि की मांग करनेवाले छात्रों को गुंडा कह कर पीटा व धमकाया जाता है, एबीवीपी आंदोलन के माध्यम से इसका जवाब देगी.
संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को बंद कराया जायेगा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने ऑटोवालों, व्यापारियों व आम लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




