फोटो:11(शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु)प्रतिनिधि, झाझाशुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के मणीकुरा आश्रम में श्री श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ को लेकर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में हजारों कुंवारी कन्याएं व विवाहिताओं ने माथे पर कलश लेकर मणिकुरा आश्रम से होते हुए गुंगाकुरा बंगा बहियार होते हुए कासंती दुर्गा के पास उलाय नदी पहुंच कर पूरे विधि-विधान से जल पूजन कर कलश उठाए तथा पुन: उसी रास्ते होते हुए आश्रम पहंंंुचे. शोभा यात्रा के दौरान भक्त जन जय गुरूदेव एवं जय माता जी की गगन भेदी नारे भी लगा रहे थे. यज्ञ के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए अनिल नंद विवेक, विनयनंद विवेक, छेदीनंद विवेक, रेणुनंद विवेक, शहदेव नंद विवेक समेत कई सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवसीय यज्ञ के दौरान पूजन-हवन, संतों का प्रवचन, भजन-कीर्तन, साधना, हवन, पूजा-पाठ आदि कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया. 21 मार्च से यज्ञारंभ होगी. श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक दिन पूजन के बाद दिन के 2 बजे से 5 बजे तक हवन होगा. जबकि प्रत्येक संध्या 5 बजे से 7 बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया है. उपरोक्त सदस्यों ने बताया कि मुख्य यजमान के रूप में नवलेश यादव उर्फ लड्डू यादव व पत्नी मंजू देवी पूजा में शामिल शामिल रहेंगे. जबकि प्रतिदिन रूद्राभिषेक भी किया जायेगा . जिसका यजमान मध्य प्रदेश से आये गुरुभाई, ई. सत्येंद्र नंद विवेक रहेंगे. विदित हो कि वर्ष 2007 से ही इस आश्रम में चैत नवरात्रा के दौरान आश्रम में सदस्यों द्वारा यज्ञ का आयोजन होता आया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में तारणी नंद विवेक, आचार्य फुलेश्वर पांडेय, मुरलीधर पांडये, अजय पांडेय, ललन नंद विवेक, विंदेश्वरी नंद विवेक, नागेश्वर नंद विवेक समेत कई लोगों का अहम योगदान है.
लेटेस्ट वीडियो
श्री श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली शोभा यात्रा
फोटो:11(शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु)प्रतिनिधि, झाझाशुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के मणीकुरा आश्रम में श्री श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ को लेकर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में हजारों कुंवारी कन्याएं व विवाहिताओं ने माथे पर कलश लेकर मणिकुरा आश्रम से होते हुए गुंगाकुरा बंगा बहियार होते हुए कासंती दुर्गा के पास उलाय […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
