ePaper

जहर देकर महिला की हत्या, घर में मचा कोहराम

Updated at : 26 Dec 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
जहर देकर महिला की हत्या, घर में मचा कोहराम

मायकेवालों ने पति पर जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोपमुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार की दोपहर जहर देकर एक महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, मायके वालों द्वारा उसके पति पर ही जहर देकर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. घटना को लेकर गांव व आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है.

जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी नीतीश कुमार की 23 वर्षीया पत्नी आरती कुमारी है. इधर, पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के मनेर बाजार गांव निवासी मृतका का भाई चंदन कुमार ने बताया कि उसकी बहन आरती कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी नीतीश कुमार के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति उसके साथ झगड़ा करता था. कहता था कि पटना की लड़की ठीक नहीं होती है, उनका नेचर ठीक नहीं होता है. मैं दूसरी शादी करूंगा. इसे लेकर उनलोगों के द्वारा कुछ दिन पूर्व थाने में आवेदन भी दिया गया था, जिसके बाद थाने में समझौता होने पर बहन वापस अपने ससुराल गयी थी. इसी बीच शुक्रवार की दोपहर उसके पति नीतीश कुमार द्वारा फोन कर उसके मायके वालों से कहा गया कि आज शाम तक मैं इसे मार दूंगा. कुछ देर बाद पति द्वारा दोबारा फोन किया गया कि उसकी तबीयत खराब है और निजी अस्पताल में भर्ती है. मायके वाले निजी अस्पताल पहुंचे, तो उसके ससुराल के सभी लोग वहां से फरार हो चुके थे. केवल उसकी एक भाभी वहां पर थी. इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल से सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरी तरफ मृतका के भाई चंदन कुमार ने उसके पति पर घरेलू विवाद एवं दूसरी शादी करने के कारण अपनी बहन को जहर देकर उसे करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतका अपने तीन बहन व दो भाई में तीसरे स्थान पर थी. उसके परिवार में मां राजकुमारी देवी एवं एक वर्षीया पुत्री अंकिता कुमारी है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया. उसकी मां राजकुमारी देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन