भारत-जापान के बीच मजबूत सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध हैं : राजनाथ सिंह

तोक्यो : गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत और जापान की मित्रता का इतिहास बहुत पुराना है जो आध्यात्मिक आकर्षण और मजबूत सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों पर आधारित है. तोक्यो स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘भारतीय बौद्ध कला’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए राजनाथ ने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां दो मित्रवत् देशों के बीच […]
तोक्यो : गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत और जापान की मित्रता का इतिहास बहुत पुराना है जो आध्यात्मिक आकर्षण और मजबूत सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों पर आधारित है. तोक्यो स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘भारतीय बौद्ध कला’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए राजनाथ ने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां दो मित्रवत् देशों के बीच सभ्यता संबंधों की पुष्टि करने में मदद करेंगी जो आधुनिक समय में विवाद मुक्त विरासत पा रही हैं.
गृहमंत्री ने कहा कि कोलकाता के ‘भारतीय संग्रहालय’ की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी एक वर्ष तक चलने वाले ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया इन जापान 2014-15’ के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है. यह भारत और जापान के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने का उपाय है. सिंह ने जापान में भारतीय छात्रों और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी भेंट की. तोक्यो और सेंदाई की यात्रा के बाद राजनाथ कल वापस लौटेंगे. राजनाथ आपदा प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




