घर पर बनाएं झारखंड की फेमस दुधौरी, स्वाद ऐसा कि दिल खुश हो जाए

Updated:
विज्ञापन

दुधौरी (AI Image)

Dudhauri Recipe: चावल और दूध से आपने खीर तो कई बार बनाया होगा. लेकिन, इस बार चावल और दूध का इस्तेमाल करके बनाएं झारखंड की ये स्पेशल डिश.

विज्ञापन

Dudhauri Recipe: त्योहार हो, कोई शुभ अवसर हो या घर में खुशियों का माहौल मिठाई के बिना हर जश्न अधूरा लगता है. ऐसे मौके पर लोग घर में मिठाई बनाते हैं या बाहर से लेकर आते हैं. अगर आप घर में मिठाई बनाने का सोच रहे हैं तो झारखंड की फेमस मिठाई दुधौरी बना सकते हैं. दुधौरी बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका. 

आपके शहर में

विज्ञापन

दुधौरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • फुल क्रीम दूध- 3 कप
  • चावल- आधा कप
  • चीनी- स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • घी- 1 बड़ा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

दुधौरी को कैसे तैयार करें?

  • दुधौरी बनाने के लिए सबसे पहले आप भारी तले के बर्तन में दूध डालकर गर्म करें. दूध में जब उबाल आ जाए तब चावल को पानी से अच्छे से धो लें और दूध में डाल दें. इसे आप लगातार चलाते रहें. 
  • चावल को आप अच्छे से पका लें जबतक चावल दूध न सोख लें. इसमें आप इलायची पाउडर को मिला दें. जब गाढ़ा हो जाए तब आप गैस को बंद कर दें. 
  • अब एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप चीनी और पानी को डाल दें और चाशनी तैयार कर लें. 
  • अब चावल और दूध का मिश्रण लें. इसे आप मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें. अब हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे रोल या लड्डू जैसे आकार बना लें. इसे तेल में डालकर फ्राई कर लें. फ्राई करके आप इसे प्लेट में निकाल कर रख लें. इसके बाद इसे चाशनी में डालें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप इसे सर्व करें. इस तरीके से आप आसानी से दुधौरी बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: रांची की टॉप 5 लिट्टी शॉप्स, जहां हर बाइट में है देसी तड़का

यह भी पढ़ें: देसी मसालों से भरपूर झारखंड स्टाइल कड़कनाथ चिकन, मिलेगा लाजवाब स्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola