ePaper

सर्वे : जम्मू कश्मीर में 60 फीसदी से अधिक लोगों को पीडीपी-भाजपा सरकार मंजूर

Updated at : 05 Mar 2015 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
सर्वे : जम्मू कश्मीर में 60 फीसदी से अधिक लोगों को पीडीपी-भाजपा सरकार मंजूर

इस्लामाबाद : एक पाकिस्तानी दैनिक के सर्वेक्षण में 60 फीसदी से अधिक लोगों ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के गठन के प्रति अपनी रजामंदी जताई. पाकिस्तानी दैनिक डॉन द्वारा कराये गए ऑनलाइन सर्वेक्षण में 6,475 लोगों में से 60.23 फीसदी लोगों ने (पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के सामने) बक्से में सही का निशान लगाया. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : एक पाकिस्तानी दैनिक के सर्वेक्षण में 60 फीसदी से अधिक लोगों ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के गठन के प्रति अपनी रजामंदी जताई. पाकिस्तानी दैनिक डॉन द्वारा कराये गए ऑनलाइन सर्वेक्षण में 6,475 लोगों में से 60.23 फीसदी लोगों ने (पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के सामने) बक्से में सही का निशान लगाया. दैनिक ने अपना नतीजा ट्विटर पर डाला था.

उसने लोगों से पूछा था, ‘‘क्या आप भारतीय भूभाग में पडने वाले कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार को मंजूर करते हैं या नामंजूर करते हैं. ’’ कुल 39.77 फीसदी लोगों ने दोनों दलों के बीच गठबंधन को नामंजूर कर दिया जिनके बीच संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने, पाकिस्तान और राज्य के अलगाववादियों के साथ वार्ता जैसे कई अहम मुद्दों पर बिल्कुल विपरीत राय है.

जम्मू कश्मीर में 49 दिन के राज्यपाल शासन के बाद एक मार्च को पीडीपी.भाजपा गठबंधन की नई सरकार सत्ता में आयी। वयोवृद्ध एवं कद्दावर पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली जिसके साथ भाजपा ने पहली बार जम्मू कश्मीर सरकार में जगह बनाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola