ePaper

मोसुल पर दोबारा नियंत्रण के लिए अमेरिका और इराक चलायेगा सैन्य अभियान

Updated at : 20 Feb 2015 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
मोसुल पर दोबारा नियंत्रण के लिए अमेरिका और इराक चलायेगा सैन्य अभियान

वाशिंगटन : अमेरिकी और इराकी बल इराक के दूसरे सबसे बडे शहर मोसुल को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से मुक्त कराकर उसपर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के लिए सैन्य अभियान शुरु करने की योजना बना रहे हैं. अमेरिकी केंद्रीय कमान के अधिकारियों ने एक ‘अप्रत्याशित’ कदम के तहत कहा कि यह अभियान अप्रैल-मई में शुरु […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी और इराकी बल इराक के दूसरे सबसे बडे शहर मोसुल को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से मुक्त कराकर उसपर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के लिए सैन्य अभियान शुरु करने की योजना बना रहे हैं. अमेरिकी केंद्रीय कमान के अधिकारियों ने एक ‘अप्रत्याशित’ कदम के तहत कहा कि यह अभियान अप्रैल-मई में शुरु हो सकता है.

मोसुल पर वापस नियंत्रण हासिल करने के अभियान की जानकारी के बारे में जारी दुर्लभतम और निराली विज्ञप्ति में सेंटकॉम के अधिकारियों ने कहा कि ‘मुख्य हमलावर बल’ में इराकी सेना की पांच ब्रिगेड होंगी, जो मोसुल को वापस हासिल करने वाले इस अभियान को शुरु करने से पहले अमेरिकी प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण लेंगे.

पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर सेंटकॉम के अधिकारियों ने कहा कि अभियान में शामिल बाकी बल में तीन कुर्द पेशमरगा ब्रिगेड होंगी, जो शहर के उत्तर से इस्लामिक स्टेट को सीमित करने और उन्हें पश्चिम से काटने का प्रयास करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola