विश्व कप : वेस्टइंडीज के सामने ”जाइंट किलर” आयरलैंड की चुनौती

नेल्सन : उलटफेर करने के लिये मशहूर जाइंट किलर आयरलैंड कल विश्व कप के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज से खेलेगा जो लय हासिल करने के लिये जूझ रही है. दोनों टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन अनुभवहीन गेंदबाजी उनकी कमजोरी है. आयरलैंड का उलटफेर करने का इतिहास रहा है जिसने विश्व कप 2011 […]
नेल्सन : उलटफेर करने के लिये मशहूर जाइंट किलर आयरलैंड कल विश्व कप के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज से खेलेगा जो लय हासिल करने के लिये जूझ रही है. दोनों टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन अनुभवहीन गेंदबाजी उनकी कमजोरी है. आयरलैंड का उलटफेर करने का इतिहास रहा है जिसने विश्व कप 2011 में इंग्लैंड को हरा दिया था जबकि उससे चार साल पहले पाकिस्तान को शिकस्त देकर सनसनी फैलाई थी.
मौजूदा विश्व कप से पहले उसने विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज बांग्लादेश को हराया जो रैंकिंग में वेस्टइंडीज से एक ही पायदान नीचे है. चार विकेट से मिली उस जीत में तेज गेंदबाज जान मूनी और मैक्स सोरेंसेन ने तीन तीन विकेट लिये थे जबकि एंडी बालबर्नी ने नाबाद 63 रन बनाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










