ePaper

ताईवान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, किसी को नुकसान नहीं

Updated at : 14 Feb 2015 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
ताईवान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, किसी को नुकसान नहीं

ताईपे : ताईवान में आज तडके 5.9 तीव्रता का हल्का भूकंप आया. अमेरिकी भूगर्भ विज्ञानियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप से फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप ताईवान के दक्षिणपूर्व में स्थित तैतुंग शहर से 25 किलोमीटर […]

विज्ञापन

ताईपे : ताईवान में आज तडके 5.9 तीव्रता का हल्का भूकंप आया. अमेरिकी भूगर्भ विज्ञानियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप से फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप ताईवान के दक्षिणपूर्व में स्थित तैतुंग शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर छह मिनट पर आया.

भूकंप का केंद्र काओसिउंग शहर से लगभग 110 किलोमीटर पूर्व में 25 किलोमीटर की गहराई पर था. यह शहर ताईवान का दूसरा सबसे बडा शहर है. ताईवान दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट्स के संपर्क स्थान पर पडता है जिससे वहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

पिछले साल जून में ताईवान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें चार लोगों की जान गई थी और सितंबर 1999 में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में 2,400 लोग मारे गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola