मून ने कहा, आतंकवाद से मुकाबले के लिए प्रयास तेज करे पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पाकिस्तान में एक शिया मस्जिद में हुए भीषण बम विस्फोट की निंदा करते हुए देश से धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने एवं आतंकवाद से मुकाबले के लिए प्रयासों में तेजी लाने का आह्वान किया है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में बान […]
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पाकिस्तान में एक शिया मस्जिद में हुए भीषण बम विस्फोट की निंदा करते हुए देश से धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने एवं आतंकवाद से मुकाबले के लिए प्रयासों में तेजी लाने का आह्वान किया है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में बान की मून ने कहा कि धार्मिक मान्यता के आधार पर लोगों को निशाना बनाने के इस तरह के कृत्य से वह स्तब्ध हैं.
बान की मून ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कल शिया मस्जिद में किए गए बम विस्फोट की घटना की निंदा की। विस्फोट में नमाज के लिए आए कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई. महासचिव ने पाकिस्तान में धार्मिक और मूलनिवासी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने एवं हर तरह के आतंकवाद से मुकाबले के लिए प्राधिकारियों से अपने प्रयासों में तेजी लाने का आह्वान किया. उन्होंने पीडितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और पाकिस्तान की सरकार के प्रति सहानुभूति जताई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




