सिडनी बंधक प्रकरण जांच: पुलिस की गोली लगने से हुयी थी एक बंधक की मौत

सिडनी : सिडनी कैफे बंधक प्रकरण में एक महिला बंधक की मौत बंधकों को मुक्त कराने के प्रयासों के दौरान एक पुलिस अधिकारी की बंदूक से चली गोली से हुई थी. अधिवक्ता जेरेमी गोर्मली ने ग्लेबे कॉरोनर की अदालत को बताया कि पिछले महीने एक बंदूकधारी द्वारा बंधक बनाये गये 18 लोगों में वकील कैटरीना […]
सिडनी : सिडनी कैफे बंधक प्रकरण में एक महिला बंधक की मौत बंधकों को मुक्त कराने के प्रयासों के दौरान एक पुलिस अधिकारी की बंदूक से चली गोली से हुई थी. अधिवक्ता जेरेमी गोर्मली ने ग्लेबे कॉरोनर की अदालत को बताया कि पिछले महीने एक बंदूकधारी द्वारा बंधक बनाये गये 18 लोगों में वकील कैटरीना डावसन (38) की मौत एक पुलिस अधिकारी की गोली के छह छर्रे लगने से हुयी थी.
गोर्मली ने बताया कि दूसरे बंधक, 34 वर्षीय कैफे प्रबंधक तोरी जॉनसन को बंदूकधारी होरान मोनिस ने मार डाला था. उसने उन्हें घुटनों के बल बैठने के लिए मजबूर किया और फिर उनके सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी थी. पिछले महीने हुए लिंड्ट चॉकलेट कैफे बंधक प्रकरण की जांच के पहले दिन डावसन और जॉनसन की मौत का यह विवरण सामने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




