ePaper

पाक ने फिर अलापा कश्‍मीर राग, कहा - भारत के साथ कोई वार्ता नहीं

Updated at : 14 Jan 2015 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
पाक ने फिर अलापा कश्‍मीर राग, कहा - भारत के साथ कोई वार्ता नहीं

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्‍मीर राग अलापते हुए कहा कि अगर बातचीत के एजेंडा में कश्मीर मुद्दा शामिल नहीं किया गया तो वह भारत के साथ कोई वार्ता शुरू नहीं करेगा, जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री जान केरी ने दोनों पडोसी देशों को ऐतिहासिक अविश्वास से उपर उठकर संवाद बहाल करने की […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्‍मीर राग अलापते हुए कहा कि अगर बातचीत के एजेंडा में कश्मीर मुद्दा शामिल नहीं किया गया तो वह भारत के साथ कोई वार्ता शुरू नहीं करेगा, जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री जान केरी ने दोनों पडोसी देशों को ऐतिहासिक अविश्वास से उपर उठकर संवाद बहाल करने की सलाह दी है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज और केरी ने यहां द्विपक्षीय रणनीतिक वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया.

अजीज ने कहा कि कश्मीरी नेताओं के साथ मुलाकात को लेकर पिछले वर्ष की निर्धारित वार्ता को रद्द करना दिखाता है कि भारत इस मुद्दे पर वार्ता का इच्छुक नहीं था. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर मुद्दे के बिना बातचीत शुरू नहीं करेगा.’ उधर केरी ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को आगे बढने तथा मुद्दों के समाधान के वास्ते वार्ता करने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेगा.

उन्होंने दोनों पडोसी देशों के बीच सीमा पर तनाव को लेकर भी चिंता जाहिर की. केरी ने कहा, ‘हम कामकाजी सीमा और नियंत्रण रेखा पर हिंसा में हालिया वृद्धि को लेकर बहुत अधिक चिंतित हैं.’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘यह भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है कि वे अपने रिश्‍तों को आगे बढाएं.’ केरी ने कहा, ‘यह सबसे कठिन काम है. इसका मतलब है कि आपको ऐतिहासिक अविश्वास और पूर्व की घटनाओं एवं वैमनस्य से उबरने के लिए काफी समय देना होगा और प्रयास करने होंगे.’

अजीज ने दावा किया कि भारत सीमा पर बिना उकसावे के ही गोलीबारी में लिप्त रहा है. अमेरिका और पाकिस्तान ने अपनी वार्ता में भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंधों पर भी चर्चा की. भारत ने पिछले वर्ष अगस्त में नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित द्वारा कश्मीरी अलगाववादियों के साथ वार्ता किए जाने को लेकर दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola