IS ने करवाया पेरिस पर हमला!

पेरिस : फ्रांस में साप्ताहिक पत्रिका शार्ली एबदो के पत्रकारों-काटूर्निस्टों और उसके बाद वहां के सुपर मार्केट में लोगों को बंधक बनाये जाने की आतंकी कार्रवाई में 17 लोगों की मौत हो जाने के बाद रविवार को पेरिस में लाखों लोग जमा हुए और उन्होंने पदयात्रा कर आतंक के खिलाफ एकजुटता और शांति का संदेश […]
पेरिस : फ्रांस में साप्ताहिक पत्रिका शार्ली एबदो के पत्रकारों-काटूर्निस्टों और उसके बाद वहां के सुपर मार्केट में लोगों को बंधक बनाये जाने की आतंकी कार्रवाई में 17 लोगों की मौत हो जाने के बाद रविवार को पेरिस में लाखों लोग जमा हुए और उन्होंने पदयात्रा कर आतंक के खिलाफ एकजुटता और शांति का संदेश दिया.
वहीं दूसरी ओर रविवार को इंटरनेट पर जारी एक वीडियो में अमेडी कौलीबैली की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति ने स्वयं को इस्लामी स्टेट समूह का सदस्य होने का दावा किया है. यह वीडियो कौलीबैली के मारे जाने के बाद जारी किया गया है जिसने पेरिस में एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारने के साथ ही यहूदी सुपरमार्केट में हमला करके लोगों को बंधक बनाया था. व्यक्ति ने कैमरे पर कहा कि उसने उन दोनों बंदूकधारियों से समन्वय किया जिन्होंने गत बुधवार को शार्ली हेब्दो पत्रिका कार्यालय पर हमला किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










