पाकिस्तान में 105 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए

Updated at : 28 Dec 2014 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में 105 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए

पेशावर : पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल पर भयंकर तालिबान हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के तहत आज यहां अफगानों समेत कम से कम 105 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए. पेशावर के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान अफगान शरणार्थियों समेत 85 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए. पुलिस और […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल पर भयंकर तालिबान हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के तहत आज यहां अफगानों समेत कम से कम 105 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए.

पेशावर के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान अफगान शरणार्थियों समेत 85 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पेशावर के सोकानो, खट्टाको पुल, बढाबेर और मठरा इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से चुराये गए वाहन, हथियार एवं विस्फोटक बरामद किए गए. खैबर पख्तूनख्वा के कोहट जिले में पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान छह अफगानों समेत कम से कम 20 संदिग्ध लोग गिरफ्तार किए गए. बताया जाता है कि अफगान देश में अवैध रूप से रह रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola