500 आतंकियों को फांसी देने की योजना चिंताजनक: एमनेस्टी

Updated at : 23 Dec 2014 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
500 आतंकियों को फांसी देने की योजना चिंताजनक: एमनेस्टी

लंदन :मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 500 और आतंकवादियों को फांसी देने की पाकिस्तान की योजना को ‘‘काफी चिंताजनक’’ करार देते हुए कहा है कि पेशावर स्थित एक स्कूल में कत्लेआम के बाद सरकार के इस कदम से देश में हिंसा और बढ सकती है. संगठन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के उपनिदेशक डेविड ग्रिफिथ्स ने […]

विज्ञापन

लंदन :मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 500 और आतंकवादियों को फांसी देने की पाकिस्तान की योजना को ‘‘काफी चिंताजनक’’ करार देते हुए कहा है कि पेशावर स्थित एक स्कूल में कत्लेआम के बाद सरकार के इस कदम से देश में हिंसा और बढ सकती है.

संगठन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के उपनिदेशक डेविड ग्रिफिथ्स ने कहा, ‘‘फांसी की योजना के बताए जा रहे आंकडे काफी चिंताजनक हैं और यह सरकार की ओर से व्यापक प्रतिगमन :फांसी की सजा पर बडे स्तर पर लौटना: है, जो पिछले हफ्ते तक फांसी पर रोक को कायम रखे हुए थी.’’

ग्रिफिथ्स ने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते पेशावर में भीषण त्रासदी देखी, लेकिन मृत्युदंड पर लौटना और निलंबित समस्याओं को सुलझाने के बजाय बडी संख्या में फांसी देने की घोषणा करना हिंसा के जोखिम और मानवाधिकार उल्लंघन के नजरिए से चिंताजनक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola