ePaper

ऑस्ट्रेलिया : आठ बच्चों की हत्या के मामले में हिरासत में मां

Updated at : 20 Dec 2014 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया : आठ बच्चों की हत्या के मामले में हिरासत में मां

केर्न्‍स : सात भाई बहनों सहित आठ बच्चों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने आज बच्चों की मां को हिरासत में ले लिया. यह घटना कल ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी शहर केर्न्‍स की है जहां बच्चों की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी. अधिकारियों ने बच्चों की हत्या के कारण का खुलासा […]

विज्ञापन

केर्न्‍स : सात भाई बहनों सहित आठ बच्चों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने आज बच्चों की मां को हिरासत में ले लिया. यह घटना कल ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी शहर केर्न्‍स की है जहां बच्चों की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी.

अधिकारियों ने बच्चों की हत्या के कारण का खुलासा नहीं किया है. मृत पाए गए बच्चों में पांच साल से लेकर के 14 साल तक की उम्र के बच्चे हैं. मौके से चाकू बरामद किये गये हैं.
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ब्रूनो एसनिकर ने पत्रकारों को बताया कि इस घटना में मारे गए सात बच्चों की 37 वर्षीय मां को बच्चों का कत्ल करने के लिए हिरासत में लिया गया है. वह अभी केर्न्‍स बेस अस्पताल में पुलिस की निगरानी में है. घटना स्थल पर फूल और टेडी बियर्स रखे गए हैं और चर्च से जुडे उनके अंतिम क्रियाकलापों को रात में निपटाया गया.
पुलिस ने सांस्कृतिक कारणों से परिवार के लोगों का नाम उजागर करने से मना कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की कुछ स्थानीय परंपराओं में मृत व्यक्ति का नाम लेना अपमानजनक माना जाता है.
जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है वह सात बच्चों की मां और 14 साल की एक लड़की की चाची है. क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि महिला को अभी आरोपी नहीं बनाया गया है और वह जांच में पुलिस की मदद कर रही है.
एसनिकर ने कहा कि महिला की हालत स्थिर है और उसकी देखभाल की जा रही है. घटना स्थल के पास में ही एक पार्क में अस्थायी स्मारक बनाया गया है जहां लोग फूल, टेडीबियर और मोमबत्तियां रखकर बच्चों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola