विधानसभा चुनाव : चुनाव प्रचार थमा, कल वोट
Updated at : 19 Dec 2014 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विधानसभा चुनाव के पांचवें व अंतिम चरण के लिए गुरुवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया. संताल परगना की 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे. राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इस चरण में 16 […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव के पांचवें व अंतिम चरण के लिए गुरुवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया. संताल परगना की 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे. राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इस चरण में 16 महिलाओं समेत 208 प्रत्याशी मैदान में हैं.
दो जगह से लड़ रहे हैं हेमंत सोरेन : इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, मंत्री लोबिन हेंब्रम, हेमलाल मुमरू, स्टीफन मरांडी, लुईस मरांडी, साइमन मरांडी, प्रदीप यादव भी शामिल हैं. हेमंत सोरेन दो सीटों बरहेट और दुमका से किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण के चुनाव में सबसे अधिक 18 उम्मीदवार नाला और सबसे कम आठ प्रत्याशी लिट्टीपाड़ा से चुनाव मैदान में हैं. शनिवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद 23 दिसंबर को मतगणना होगी. उसी दिन नतीजे सामने आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




