ePaper

अटल व आडवाणी के सपने अब पूरे होंगे : रवींद्र राय

Updated at : 17 Dec 2014 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
अटल व आडवाणी के सपने अब पूरे होंगे : रवींद्र राय

जामताड़ा : झारखंड के लिए अटल एवं आडवाणी के सपने मोदी के कार्यकाल में पूरे होंगे. ये बातें जामताड़ा नगर भवन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा ने उज्ज्वल भविष्य के लिये झारखंड राज्य का गठन किया था, परंतु भाजपा को राज्य […]

विज्ञापन
जामताड़ा : झारखंड के लिए अटल एवं आडवाणी के सपने मोदी के कार्यकाल में पूरे होंगे. ये बातें जामताड़ा नगर भवन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा ने उज्ज्वल भविष्य के लिये झारखंड राज्य का गठन किया था, परंतु भाजपा को राज्य में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के कारण यह सपना अधूरा रह गया.
उन्होंने कांग्रेस, जेएमएम, जेवीएम व राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां राज्य की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही हैं.
कांग्रेस झाविमो वोट कटवा पार्टी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा कि पांचवे चरण में असली लड़ाई भाजपा और झामुमो के बीच है. कांग्रेस और झाविमो वोट कटवा पार्टी बन कर अप्रत्यक्ष रूप से झामुमो को मदद कर रहे हैं.
झाविमो कांग्रेस के साथ गंठबंधन की बेचैनी दिखा कर यह प्रमाणित कर चुका है कि दोनों दल बहुत कमजोर हो चुके हैं. दोनों दल आधा दर्जन सीट भी जीतने की स्थिति में नहीं है. भाजपा दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है. संताल परगना की जनता इस बार स्वार्थी और दिशाहीन राजनीति करने वाले झामुमो को सबक सिखायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola