आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले भाजपा पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2014 11:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले भाजपा के खिलाफ दर्ज किये गये हैं. अब तक पूरे राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीयों पर कुल 245 मामले दर्ज किये गये हैं. इनमें से 79 मामले भाजपा पर दर्ज हैं. 38 मामलों के साथ झामुमो नंबर दो और 37 मामलों के […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले भाजपा के खिलाफ दर्ज किये गये हैं. अब तक पूरे राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीयों पर कुल 245 मामले दर्ज किये गये हैं. इनमें से 79 मामले भाजपा पर दर्ज हैं. 38 मामलों के साथ झामुमो नंबर दो और 37 मामलों के साथ झाविमो तीसरे नंबर पर है.
छोटे दलों और निर्दलीयों पर कुल 27 मामले दर्ज किये गये हैं. इसके अलावा कांग्रेस पर 15, आजसू पर 13, माले पर आठ, सपा पर सात, जदयू पर तीन, बसपा पर दो, चतरा चेतना, झारखंड मुसलिम महाज, बीएलपी, जेपीसी एवं टीएमसी पर एक-एक मामला दर्ज किया गया है. सात मामले अज्ञात पर भी दर्ज हैं. इनमें दुमका में 29, पलामू में सात, धनबाद में 24, जामताड़ा में छह, चतरा में नौ, गिरिडीह में 54, हजारीबाग में 45, सरायकेला में सात, देवघर में 16, पाकुड़ में 13, चाइबासा में पांच, सिमडेगा में तीन और साहेबगंज में दो मामले दर्ज किये गये हैं. राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद 230 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी है. जबकि संपत्ति विरूपण के 686 मामले दर्ज किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




