ePaper

भाजपा की सरकार बनेगी : अनंत

Updated at : 09 Dec 2014 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की सरकार बनेगी : अनंत

रांची : केंद्रीय उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि झारखंड में भाजपा और सहयोगी दलों की बहुमत वाली सरकार बनेगी. मतदाता स्थायी सरकार के नारे को लेकर भाजपा के पक्ष में अपना मत दे रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि भाजपा-आजसू-लोजपा गंठबंधन को 50 से अधिक सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में […]

विज्ञापन
रांची : केंद्रीय उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि झारखंड में भाजपा और सहयोगी दलों की बहुमत वाली सरकार बनेगी. मतदाता स्थायी सरकार के नारे को लेकर भाजपा के पक्ष में अपना मत दे रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि भाजपा-आजसू-लोजपा गंठबंधन को 50 से अधिक सीटें मिलेंगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास के नारे की बयार बह रही है.
महाराष्ट्र, हरियाणा के चुनाव के बाद अब पार्टी की नयी सरकार झारखंड और जम्मू-क श्मीर में बनने जा रही है. प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व और उनकी नीतियों से देश की जनता काफी प्रभावित हैं, जिसका लाभ पार्टी को मिल रहा है. प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड में दो-तीन सीटों तक ही सीमित रह जायेगी. अन्य क्षेत्रीय दलों की स्थिति भी मतदान के बाद खराब होगी.
सिंदरी बनेगा पूर्वी भारत का यूरिया हब
वहीं सिंदरी की चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि सिंदरी खाद कारखाना सहित देश के बंद पड़े तमाम सार्वजनिक उर्वरक कारखानों को खोला जायेगा. उन्होंने कहा कि सिंदरी पूर्वी भारत का यूरिया हब बनेगा. मंत्री सोमवार को सिंदरी के नेहरू मैदान में भाजपा प्रत्याशी फूलचंद मंडल के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे. सभा को रघुवर दास, धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola