झारखंडियों को उनका हिस्सा मिले : शिबू सोरेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पीरटांड़, गांडेय व देवरी में झामुमो की चुनावी सभा पीरटांड़/गांडेय/देवरी : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने सोमवार को गिरिडीह जिले के गांडेय, जमुआ व गिरिडीह विधानसभा के अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभा की. श्री सोरेन ने कहा कि खनिज संपदा के कारण झारखंड धनी प्रदेश है. प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत खनिज संपदा का मालिक केंद्र […]
विज्ञापन
पीरटांड़, गांडेय व देवरी में झामुमो की चुनावी सभा
पीरटांड़/गांडेय/देवरी : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने सोमवार को गिरिडीह जिले के गांडेय, जमुआ व गिरिडीह विधानसभा के अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभा की. श्री सोरेन ने कहा कि खनिज संपदा के कारण झारखंड धनी प्रदेश है. प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत खनिज संपदा का मालिक केंद्र है, लेकिन नियमत: झारखंडियों को इसका लाभ मिले, अन्यथा हम अपनी जमीन से खनिज संपदा को कोड़ने नहीं देंगे.
उन्होंने कहा: जिस तरह झारखंड लिया, उसी तरह विकास के लिए आगे बढ़ना होगा. मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के लिए काम करती है, जबकि झामुमो गरीबों के लिए संघर्षरत है. नेताओं ने गिरिडीह विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू, जमुआ के पार्टी प्रत्याशी चंद्रिका महथा व गांडेय विस के प्रत्याशी सालखन सोरेन के पक्ष में सभा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










