ePaper

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Updated at : 08 Dec 2014 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

रांची : रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में नौ दिसंबर को मतदान होने हैं. जिला प्रशासन की ओर से सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. आठ दिसंबर को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए 7108 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी. पोलिंग पार्टियों के बीच मतदान सामग्री वितरण करने के लिए 12 काउंटर बनाये गये […]

विज्ञापन

रांची : रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में नौ दिसंबर को मतदान होने हैं. जिला प्रशासन की ओर से सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. आठ दिसंबर को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए 7108 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी. पोलिंग पार्टियों के बीच मतदान सामग्री वितरण करने के लिए 12 काउंटर बनाये गये हैं. इनमें तीन काउंटर एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में और 09 काउंटर बिरसा मुंडा स्टेडियम में बनाये गये हैं. एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का काउंटर होगा. शेष खिजरी, रांची, हटिया व कांके विधानसभा क्षेत्र का काउंटर रहेगा. सभी प्रतिनियिुक्त पदाधिकारियों व कर्मचारियों को आठ दिसंबर को सुबह छह बजे योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

546 वाहनों पर टैगिंग का कार्य पूरा : तीसरे चरण के चुनाव में रांची जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के लिए 546 वाहनों की आवश्यकता है. इनमें से 486 वाहनों की टैगिंग कर ली गयी है. जबकि, 30 वाहन रिजर्व रखे गये हैं. वहीं 12 वाहन प्रखंड में भेजे जायेंगे.इसके अलावा 346 बसें, 137 मिनी बस, 69-छोटी बसें व 20 वाहन रिजर्व रखे गये हैं.

क्या होगा मतदान सामग्रियों में

पोलिंग पार्टियों को जो मतदान सामग्रियां उपलब्ध करायी जायेंगी. इनमें ग्रीन पेपर सील, स्पेशल टैग, स्ट्रीप सील, सीयू का एड्रेस टैग, मतदाता सूची व वर्किग प्रति आदि होगी.

मतदाताओं का स्वागत इत्र से, बैठने व चाय की व्यवस्था

रांची : रांची जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं में जागरूकता लाकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास जारी है. इस बाबत प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तर्ज पर 190 मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है. रांची विस क्षेत्र में 39, सिल्ली क्षेत्र में पांच, हटिया क्षेत्र में 64, खिजरी में 44 व कांके क्षेत्र में 38 बूथों को मॉडल केंद्र का रूप दिया गया है. इन केंद्रों के प्रवेश द्वार को फूलों व बैलूनों से सजाया गया है. संबंधित मॉडल मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का स्वागत फूल देकर व परफ्यूम छिड़क कर किया जायेगा. यहां मतदाताओं को लाइन लगानी नहीं पड़ेगी. टोकन नंबर दिया जायेगा. वहीं बैठने की व्यवस्था रहेगी. बारी आने पर संबंधित मतदाता वोट दे सकेंगे. शुद्ध पेयजल व चाय की भी व्यवस्था की गयी है. इस कार्य के लिए महिला कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. वोलेंटियर भी व्हील चेयर के साथ मौजूद रहेंगे. वृद्ध व नि:शक्त मतदाता को जरूरत पड़ने पर व्हील चेयर की सहायता से मतदान केंद्र के अंदर वोट दिलाने के लिए ले जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola