संताल : 21 नामांकन रद्द
पांचवां चरण : 16 सीट पर होना है चुनाव देवघर : पांचवें चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को हुई स्क्रूटनी के बाद संताल परगना की 16 सीटों पर कुल 21 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किये गये हैं. इसमें राजमहल, बोरियो व बरहेट से एक-एक, दुमका से दो, जरमुंडी से दो, जामा से एक, पोड़ैयाहाट […]
पांचवां चरण : 16 सीट पर होना है चुनाव
देवघर : पांचवें चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को हुई स्क्रूटनी के बाद संताल परगना की 16 सीटों पर कुल 21 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किये गये हैं. इसमें राजमहल, बोरियो व बरहेट से एक-एक, दुमका से दो, जरमुंडी से दो, जामा से एक, पोड़ैयाहाट से दो, नाला से दो, जामताड़ा से तीन तथा सारठ से छह प्रत्याशियों के आवेदन में त्रुटि पायी गयी.
इसके बाद इन सभी का नामांकन रद्द कर दिया गया. इनमें अधिकांश प्रत्याशी निर्दलीय आवेदन दिये थे. जामताड़ा से सीपीआइ(एम) गोविंद सेन, राजमहल से मुसलिम लीग के प्रत्याशी फारुख हुसैन तथा नाला से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करनेवाली लीलावली देवी का भी नामांकन रद्द कर दिया गया. लीलावली अंत तक पार्टी का सिबंल जमा नहीं कर पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










