चेचन्या की राजधानी में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
चेचन्या की राजधानी में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत

ग्रोजनी : रुस के उत्तरी काकेशस गणराज्य चेचन्या में आज सुबह गोलीबारी में तीन यातायात पुलिस अधिकारियों और छह बंदूकधारियों की मौत हो गई. क्रेमलिन द्वारा नियुक्त नेता के सख्त शासन ने इस क्षेत्र में स्थिरता का जो मुलम्मा चढा रखा था, इस घटना ने उसकी कलई खोल दी. सुरक्षा अधिकारियों और चेचन्या के नेता […]

विज्ञापन

ग्रोजनी : रुस के उत्तरी काकेशस गणराज्य चेचन्या में आज सुबह गोलीबारी में तीन यातायात पुलिस अधिकारियों और छह बंदूकधारियों की मौत हो गई. क्रेमलिन द्वारा नियुक्त नेता के सख्त शासन ने इस क्षेत्र में स्थिरता का जो मुलम्मा चढा रखा था, इस घटना ने उसकी कलई खोल दी.

सुरक्षा अधिकारियों और चेचन्या के नेता ने बताया कि कई कारों में सवार उग्रवादियों ने राजधानी ग्रोजनी की एक चौकी पर गोलीबारी कर यातायात पुलिस के तीन अधिकारियों की हत्या कर दी. सरकारी समाचार एजेंसी रिया-नोवोस्ती ने बाद में एक अज्ञात कानून प्रवर्तक सूत्र के हवाले से बताया कि हथियारबंद गिरोह के साथ संघर्ष में पांच पुलिस अधिकारी मारे गए.

गोलीबारी की घटना के छह घंटे से भी ज्यादा समय के बाद चेचन नेता रमजान कादिरोव ने बताया कि ग्रोजनी के मध्य में उग्रवादियों ने जिस बहुमंजिला प्रकाशन केंद्र पर कब्जा कर लिया था उसे नष्ट कर दिया गया है और छह बंदूकधारी मारे गए हैं.

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने कोदिरोव का हवाला देते हुए बताया कि बाद में शहर के एक स्कूल में कई अन्य बंदूकधारी पाए गए, जिनका खात्मा करने के लिए अभियान जारी है. मॉस्को की राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी समिति ने एक बयान में कहा कि यातायात पुलिस पर हमले के बाद सुरक्षा सेवाएं, पुलिस और आपात सेवा कर्मियों ने इमारत को चारों ओर से घेर लिया.

हालांकि उत्तरी काकेशस क्षत्र में इस तरह की अस्थिरता होना आम बात है, लेकिन कादिरोव ने बलपूर्वक जो सुरक्षा उपाय लागू किए हैं उनकी वजह से ग्रोजनी इलाके में कई वर्ष से ऐसी हिंसक घटनाएं नहीं हुई. कोदिरोव ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और सभी सार्वजनिक सेवाएं बहाल हैं. उन्होंने ग्रोजनी निवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola