दूसरे चरण की सभी 20 सीटों पर भाजपा की स्थिति बेहतर : रवींद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
झाविमो कांग्रेस की बी टीम और वोटकटवा पार्टी रांची : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने दावा किया है कि दूसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा सभी 20 सीटों पर बढ़त में है. उन्होंने कहा कि झाविमो और झामुमो को कांग्रेस पार्टी ने वोटकटवा पार्टी बना कर हथियार बनाया […]
विज्ञापन
झाविमो कांग्रेस की बी टीम और वोटकटवा पार्टी
रांची : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने दावा किया है कि दूसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा सभी 20 सीटों पर बढ़त में है. उन्होंने कहा कि झाविमो और झामुमो को कांग्रेस पार्टी ने वोटकटवा पार्टी बना कर हथियार बनाया है. दोनों पार्टियां लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश में हैं. उन्होंने झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी में आत्मविश्वास की कमी की बातें कहीं.
उन्होंने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाईबासा और जमशेदपुर में हुई चुनावी सभा के बाद पूर्वी सिंहभूम के छह, पश्चिमी सिंहभूम के पांच, सरायकेला-खरसावां, खूंटी और सिमडेगा के दो-दो, गुमला के दो और रांची के दो सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत हुई है. प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के क्रम में डॉ राय ने कहा है झामुमो और झाविमो मतों को बांट कर कांग्रेस को लाभ पहुंचा रही हैं. इस षड़यंत्र को मतदाताओं को समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा, खूंटी के आसपास गिरफ्तार प्रत्याशी भी मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










