हेमंत सोरेन बरहेट से भी चुनाव लड़ेंगे, एक को करेंगे नामांकन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. वह अब बरहेट से भी चुनाव लड़ेंगे. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को श्री सोरेन बरहेट सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. श्री सोरेन गुरुवार को दुमका सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं. दो […]
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. वह अब बरहेट से भी चुनाव लड़ेंगे. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को श्री सोरेन बरहेट सीट से नामांकन दाखिल करेंगे.
श्री सोरेन गुरुवार को दुमका सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं. दो सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भट्टाचार्य ने बताया: चूंकि शिबू सोरेन की इच्छा है कि हेमंत वहां से चुनाव लड़े. उनसे कार्यकर्ताओं ने भी आग्रह किया था कि बरहेट से हेमंत चुनाव लड़ें. यही कारण है कि एक दिसंबर को वह नामांकन दाखिल करेंगे.
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम मोदी भी लोकसभा चुनाव के दौरान दो सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं. यह कोई नयी बात नहीं है. कार्यकर्ताओं की इच्छा का सम्मान करते हुए ही हेमंत भी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




