पहले चरण में 63.35 फीसदी वोट पड़े
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 13 सीटों पर संपन्न चुनाव में कुल 63.35 फीसदी वोट पड़े. चुनाव आयोग ने पहले चरण का वास्तविक आंकड़ा जारी कर दिया है. वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 7.4 फीसदी मतदाताओं ने अधिक मतदान किया. वर्ष 2009 में 55.95 फीसदी वोट […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 13 सीटों पर संपन्न चुनाव में कुल 63.35 फीसदी वोट पड़े. चुनाव आयोग ने पहले चरण का वास्तविक आंकड़ा जारी कर दिया है. वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 7.4 फीसदी मतदाताओं ने अधिक मतदान किया.
वर्ष 2009 में 55.95 फीसदी वोट पड़े थे. वहीं वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 57.84 फीसदी वोट पड़े थे. यानी इस बार के विधानसभा में चुनाव में लोकसभा चुनाव की तुलना में 5.51 फीसदी वोट बढ़े हैं.
महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा : पहले चरण के चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा है. जहां 61.45 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया है, वहीं 65.49 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया है. 13 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 33 लाख 61 हजार 674 मतदाताओं में से 21 लाख 29 हजार 720 वोट पड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










