ePaper

चैनपुर में सोनिया की सभा को अनुमति नहीं

Updated at : 21 Nov 2014 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
चैनपुर में सोनिया की सभा को अनुमति नहीं

सुरक्षा कारणों से गुमला पुलिस ने चैनपुर में सभा की अनुमति नहीं दी पीएइ स्टेडियम गुमला में होगी जनसभा, हेलीकॉप्टर करमटोली मैदान में उतरेगा गुमला :चैनपुर प्रखंड में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की चुनावी जनसभा की अनुमति नहीं मिली. 23 नवंबर को जनसभा होनी थी, पर गुमला पुलिस ने सुरक्षा कारणों से सभा […]

विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से गुमला पुलिस ने चैनपुर में सभा की अनुमति नहीं दी

पीएइ स्टेडियम गुमला में होगी जनसभा, हेलीकॉप्टर करमटोली मैदान में उतरेगा

गुमला :चैनपुर प्रखंड में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की चुनावी जनसभा की अनुमति नहीं मिली. 23 नवंबर को जनसभा होनी थी, पर गुमला पुलिस ने सुरक्षा कारणों से सभा की अनुमति नहीं दी है. इससे कांग्रेस को भारी झटका लगा है. क्योंकि चैनपुर कांग्रेस का गढ़ माना जाता है.

हालांकि प्रशासन ने गुमला शहर के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चुनावी सभा की अनुमति दे दी है. सभा स्टेडियम में होगी. परंतु सोनिया गांधी का हेलीकॉप्टर शहर के करमटोली मैदान में उतरेगा. सोनिया की सभा को लेकर एसपीजी की टीम दिल्ली से गुमला पहुंच गयी है. गुरुवार को सोनिया के सभा स्थल का निरीक्षण किया. वहीं अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया. करमटोली मैदान का भी निरीक्षण किया. इधर चैनपुर में सोनिया की सभा की अनुमति नहीं मिलने से कांग्रेस के नेता काफी मायूस हैं. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवकुमार भगत टुनटुन ने कहा कि सोनिया की सभा की अनुमति मिलने के बाद तैयारी शुरू हो गयी है. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola