प्रचार तेज करने की मुहिम शुरू
Updated at : 18 Nov 2014 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस, भाजपा, झाविमो सहित दलों ने की सभा और बैठक राज्य के पिछड़ेपन के लिए भाजपा दोषी : सुबोधकांत रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि झारखंड के पिछड़ेपन के लिए भाजपा दोषी है. 14 वर्षो में अधिकतर समय सत्ता में भाजपा और उसके सहयोगी दल ही रहे. राज्य में भाजपा […]
विज्ञापन
कांग्रेस, भाजपा, झाविमो सहित दलों ने की सभा और बैठक
राज्य के पिछड़ेपन के लिए भाजपा दोषी : सुबोधकांत
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि झारखंड के पिछड़ेपन के लिए भाजपा दोषी है. 14 वर्षो में अधिकतर समय सत्ता में भाजपा और उसके सहयोगी दल ही रहे. राज्य में भाजपा ने लूट की संस्कृति पैदा कर दी है. इस वजह से राज्य का हाल खस्ता है.
झारखंड को विनाश के रास्ते पर ले जाने से रोकने के लिए भाजपा को सत्ता से दूर रखना जरूरी है. वह खिजरी, कांके और रांची विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उक्त बातें धुर्वा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में बोल रहे थे. जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला. रांची विधानसभा के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे देश में झारखंड के पिछड़ेपन और भ्रष्टाचार की चर्चा होती है, जिसके लिए भाजपा जिम्मेवार है. बैठक में पूर्व मेयर रमा खलखो, दीपक लाल, दिनेश प्रसाद साहू, रविचंद कपूर, रीता चौधरी, अनिल वैद्य, एनुल हक अंसारी, राजन सिंह, राजेश सिंह, विनोद महतो, राजन वर्मा, ज्योति लकड़ा, मो शाहिद, राजू राम, टिंकू वर्मा, सतीश पंडा और अन्य शामिल थे.
भाजपा की सरकार बनी, तो किसान मजबूत: राधामोहन
रातू : यूपीए की सरकार किसान विरोधी है, इस सरकार के रहते किसान मजबूत नहीं हो सकते हैं. इसे हटा कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार लाने की जरूरत है. उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सोमवार को रातू पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही़
उन्होंने कहा : झारखंड में 16 कृषि विज्ञान केंद्र राज्य कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत हैं, लेकिन सही ढंग से काम नहीं हो रहा है. इनमें आधे से अधिक पद रिक्त हैं. भारतीय कृषि प्राकृतिक रॉल एवं गोंद संस्थान रांची, क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र रांची, चावल अनुसंधान केंद्र हजारीबाग में स्थित है़ जिसकी उपलब्धियों का लाभ देश एवं पूर्वी राज्य ले रही है. वहीं झारखंड को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने योजना आयोग की पहल पर झारखंड का विजन तैयार कर राज्य सरकार को दिया, पर कोई प्रारंभिक पहल नहीं हुआ. भाजपा की सरकार इन क्षेत्रों को आधुनिक बना कर जनजातीय समाज को मजबूत करेगी.
भाजपा के हटिया विधानसभा संयोजक अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है़ कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र में एकजुट होकर काम करने को कहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




