ePaper

45 रणबांकुरे फिर उतरे चुनावी समर में

Updated at : 16 Nov 2014 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
45 रणबांकुरे फिर उतरे चुनावी समर में

विवेक चंद्र रांची : पहले चरण के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान में हैं. चुनावी समर में 45 रणबांकुरे फिर से दावं लगा रहे हैं. लातेहार और बिशुनपुर में सबसे कम पुराने चेहरे हैं. लातेहार से प्रकाश राम और बिशुनपुर से चमरा लिंडा ही पिछले चुनाव के बाद फिर से मैदान में उतरे […]

विज्ञापन
विवेक चंद्र
रांची : पहले चरण के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान में हैं. चुनावी समर में 45 रणबांकुरे फिर से दावं लगा रहे हैं. लातेहार और बिशुनपुर में सबसे कम पुराने चेहरे हैं. लातेहार से प्रकाश राम और बिशुनपुर से चमरा लिंडा ही पिछले चुनाव के बाद फिर से मैदान में उतरे हैं. इन दोनों को छोड़ इनके विधानसभा में कोई पुराना चेहरा नहीं होगा.
बिशुनपुर से 12 नये लोग चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं. वहीं लातेहार में आठ नये प्रत्याशी मैदान में होंगे. डालटेनगंज, विश्रमपुर और भवनाथपुर में सबसे ज्यादा छह-छह पुराने चेहरे हैं. पहले चरण में प्रत्याशियों का प्रोफाइल भी बदला है. पांकी से निर्दलीय लड़ने वाले विदेश सिंह इस बार कांग्रेस से भाग्य आजमा रहे हैं. वहीं छतरपुर से कांग्रेस के टिकट से लड़नेवाले राधाकृष्ण किशोर इस बार भाजपा से भाग्य आजमा रहे हैं. पहले चरण में चुनावी रोमांच परवान पर होगा. यहां कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दावं पर होगी, वहीं नये चेहरे विधानसभा तक पहुंचने के लिए जोर लगा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola