ePaper

आधी आबादी को 10% से भी कम भागीदारी

Updated at : 16 Nov 2014 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
आधी आबादी को 10% से भी कम भागीदारी

सतीश कुमार रांची : झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में इस बार भी राजनीतिक दलों ने महिलाओं की उपेक्षा की है. राजनीतिक दल महिलाओं पर भरोसा नहीं जता रहे हैं. इस बार भी उन्हें 10 प्रतिशत से कम सीटों पर हिस्सेदारी मिल पायी है. राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों ने कुल 81 सीटों में […]

विज्ञापन
सतीश कुमार
रांची : झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में इस बार भी राजनीतिक दलों ने महिलाओं की उपेक्षा की है. राजनीतिक दल महिलाओं पर भरोसा नहीं जता रहे हैं. इस बार भी उन्हें 10 प्रतिशत से कम सीटों पर हिस्सेदारी मिल पायी है.
राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों ने कुल 81 सीटों में से महिलाओं को 10 से कम सीटें दी हैं. महिलाओं को सबसे अधिक सीट झामुमो ने दिया है. उसने नौ महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने सात भाजपा ने छह और झाविमो ने छह महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है.
राजद व जदयू ने एक-एक महिला को प्रत्याशी बनाया है. आगामी विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 20737161 है. इसमें महिला मतदाता 9844540 और पुरूष मतदाता 10892596 है. कई विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की अहम भूमिका निभाती हैं. पुरूषों से अधिक संख्या में महिलाएं मतदान करती हैं.
चार विधानसभा में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने डाले थे मत
वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल एक करोड़ दो लाख 78 हजार 740 मत पड़े थे. इसमें 56 लाख 36 हजार 175 पुरुष और 46 लाख 42 हजार 565 महिलाओं ने मत डाला था. 81 में से चार विधानसभा क्षेत्र में पुरुष के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मत डाले थे. इसमें जामा, बरकट्ठा, बगोदर और मंङिागांव विधानसभा शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola