निर्दलीय सुनील ने भरा परचा
रांची : मांडर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील उरांव ने सोमवार को परचा भरा. श्री उरांव ने निर्वाची पदाधिकारी जेवियर हेरेंज के समक्ष एक सेट में नामांकन भरा. इस सीट से अब तक एक ही पर्चा भरा गया है. मांडर विधानसभा क्षेत्र से अब तक छह नामांकन पत्र ही बिके हैं. सोमवार को दो […]
रांची : मांडर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील उरांव ने सोमवार को परचा भरा. श्री उरांव ने निर्वाची पदाधिकारी जेवियर हेरेंज के समक्ष एक सेट में नामांकन भरा. इस सीट से अब तक एक ही पर्चा भरा गया है. मांडर विधानसभा क्षेत्र से अब तक छह नामांकन पत्र ही बिके हैं. सोमवार को दो प्रत्याशियों हेमलता उरांव व रंजीत उरांव ने नामांकन पत्र खरीदा है. इससे पूर्व सुनील उरांव, बंधु तिर्की, गंगोत्री कुजूर, शिवलाल तिग्गा व विजय प्रकाश मिंज ने नामांकन पत्र खरीदे हैं.
सुनील के खाते में 1.20 लाख रुपये
– पत्नी के पास 1440 नकद
रांची. मांडर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील उरांव के पास सिर्फ 1.20 लाख रुपये नकद है. वहीं पत्नी के पास 50 हजार रुपये नकद है. इनके दो बैंक खातों में 9790 रुपये और पत्नी के खाते में 1440 रुपये हैं. वहीं 10 लाख रुपये की एलआइसी इनके नाम से है. पत्नी के नाम से 4.02 लाख रुपये की एलआइसी है.
सुनील के पास एक स्कूटी और एक बाइक है. कुल संपत्ति 12 लाख 67 हजार रुपये की है. पत्नी के नाम से एक ट्रैक्टर और जाइलो गाड़ी है. इनके पास 15 लाख रुपये की 6.66 एकड़ जमीन है. टुटकुंदो मौजा इटकी में आवास है, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये है. वर्ष 2011-12 में दिये गये आयकर विवरण में इनकी आय 1,78,370 रुपये थी. इनके खिलाफ किसी तरह का मुकदमा नहीं है. वर्ष 2014 में सुनील ने इंटर की परीक्षा पास की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










